ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : श्रीमद् भागवत कथा का समापन एवं राधा अष्टमी महोत्सव धुमधाम से मनाया

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड राजस्थान

वशिष्ठ धाम अंबाबेरी चंडेला में गुरु वशिष्ठ महाराज एवं राधा सर्वेश्वर प्रभु की अनुपम कृपा से दिनांक 24 अगस्त से लेकर दिनांक 31 अगस्त 2025 तक होने वाली श्रीमद् भागवत कथा का समापन हुआ एवं राधा प्राकट्य महोत्सव (राधाष्टमी) धुमधाम से मनाया गया । महंत सनकादिक शरण महाराज द्वारा श्री मद् भागवत कथा वाचन किया गया था । इस 8 दिवसीय सफल आयोजन में  सेवा सहयोग सेवा प्रदान करने वाले भक्तगण का विशेष आशीर्वाद एवं प्रेरणा स्रोत रहा। महंत भक्ति हृदय शरण महाराजपाट नारायण धाम गिरवर चनार, महेंद्र भाई पटेल वड़थल, गंगासिंह,भुरसिंह, ठी. गढ़रा, विशेष कर मध्यप्रदेश के बेतुल व गुजरात वडथल से पधारे भक्तों का सम्मान किया गया। 7 दिन कथा में चाय की सेवा द्वारकाप्रसाद मदनलाल गुप्ता आबूरोड द्वारा एवं 7 दिन कथा में प्रसाद की सेवा ईश्वरलाल  राजपुरोहित सांचौर हाल अहमदाबाद द्वारा सहयोग रहा। श्रीमद् भागवत कथा के समापन एवं राधा अष्टमी महोत्सव पर महा प्रसादी में आसपास क्षैत्र के ग्रामवासी  चण्डेला,गिरवर,चनार मूगंथला आम्बावेरी आमथला मानपुर आबूरोड से बड़ी संख्या श्रृद्वालु उपस्थित रहें।आप सभी पर श्री राधा सर्वेश्वर भगवान की एवं सदगुरु कृपा हमेशा बनी रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button