ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : जिला कांग्रेस कमेटी, रामपुर दिनांक : 31 अगस्त 2025 जामा मस्जिद में मौलाना मुफ्ती महबूब अली साहब की फातिहा सोयम में जिला कांग्रेस कमेटी की शिरकत! रामपुर, 31 अगस्त

रिपोर्टर रफी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज रामपुर के मशहूर आलिमे-दीन मौलाना मुफ्ती महबूब अली साहब की फातिहा सोयम में शिरकत की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा “निक्कू पंडित” ने कांग्रेस परिवार की ओर से मुफ्ती साहब के सुपुत्र ज़फ़र अली अंजुम को शोक पत्र भेंट किया और मुफ्ती साहब के तीनों बेटों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। जिला अध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा कि मुफ्ती महबूब अली साहब का निधन रामपुर ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। वह एक जनप्रिय सरल स्वभाव के, समाजसेवी और धार्मिक व्यक्तित्व थे। मुफ्ती साहब का जीवन सर्वधर्म समभाव की एक सजीव मिसाल था। वे हर धर्म और समाज का सम्मान करते थे और कठिनपरिस्थितियों में जनता और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य कर समस्याओं का समाधान कराते थे। यही कारण है कि सभी धर्मों और जातियों के लोग उनका समान रूप से सम्मान करते थे। निक्कू पंडित ने आगे कहा किसी ने सही कहा है ‘मौतुल आलिम, मौतुल आलम’ यानी एक आलिम की मौत, पूरे आलम की मौत के समान होती है। मुफ्ती साहब अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी शिक्षाएं, विचार और सामाजिक योगदान हमेशा समाज के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। इस अवसर पर मुफ्ती-ए-शहर मौलवी मकसूद साहब, शहर इमामे-जामा मस्जिद मौलाना रेहान खां साहब, मौलवी फैजान खां साहब और काजी-ए-शहर मौलाना सय्यद खुशनूद मियां साहब से भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी ने दुआ की कि ईश्वर मुफ्ती साहब की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को सब्र ए जमील अता करें। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष – प्रमिल कुमार शर्मा “निक्कू पंडित” शहर अध्यक्ष – बाकर अली खां जिला उपाध्यक्ष – साहिर अली खां, जिला महासचिव शकील मंसूरी,जिला प्रवक्ता ताहिर अंजुम, नोमान मुमताज खां तथा अन्य सम्मानित कांग्रेसजन शामिल रहे। प्रेषक जिला कांग्रेस कमेटी, रामपुर

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button