ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh New : निगारबंद में 30 वर्षीय युवक की हुई हत्या , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं घटनास्थल पहुंचे। अपराध क्रमांक 486/2025 धारा -103 बीएनएस

नाम मृतक - जागेष्वर पाठक पिता स्व राजकुमार पाठक उम्र 30 वर्ष निवासी पाठबाबा मंदिर परसाकांपा निगारबंद थाना तखतपुर जिला बिलासपुर घटनास्थल - पाठबाबा मंदिर परसकांपा निगारबंद घटना समय व दिनांक -30-31.08.2025 की दरम्यानी रात

ब्यूरो चीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

थाना तखतपुर क्षेत्र के ग्राम निगार बंद में पाठ बाबा मंदिर के सामने रामगढ़ में 30 वर्षीय युवक एवं मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक के धारदार हथियार से रात्रि में किसी अज्ञात शक्ति द्वारा हत्या कर दी गई प्रत ह उनके परिजनों के वहां पहुंचने पर घटना की सूचना दी गई जिस पर तत्काल पुलिस की टीम, एफएसएल डॉ की टीम, डॉग स्कॉड एवं स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटनास्थल का निरीक्षण कर विवेचना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाकर एसीसीयु एवं थाना पुलिस टीम को अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु भेजा गया है। निरीक्षण उपरांत मर्ग कायम कर शव पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है , थाना तखतपुर में धारा 103 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button