ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान मौसम अपडेट 1 सितंबर 

राजस्थान मौसम अपडेट 1 सितंबर

*🔷 उत्तर-पश्चिम पश्चिमी राजस्थान के ऊपर आज भी परिसंचरण तंत्र बना हुआ है तथा मानसून ट्रफ लाइन सामान्य स्थिति से गुजर रही है।*

 

*🔷आज 1 सितंबर को जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर, जोधपुर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।*

 

*🔷पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 5-6 दिन मध्यम से तेज व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।*

 

*🔷जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में 2-4 सितंबर गिरावट होने की संभावना है।*

 

*🔷आगामी 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी में एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके असर से दक्षिणी भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में 4 से 7 सितंबर के दौरान पुनः बढ़ोतरी होने की संभावना है।*

 

राजस्थान दर्ज बारिश: 01 सितम्बर   

पिछले 24 घंटो में राज्य के जोधपुर में अत्यंत भारी, झालावाड़,बीकानेर,प्रतापगढ़,जालौर में अतिभारी व पाली,झुंझुनू,करौली,हनुमानगढ़,राजसमंद,अलवर,डूंगरपुर, भीलवाड़ा व सीकर जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

सर्वाधिक बारिश चामू (जोधपुर) में 211 मिमी. दर्ज |

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button