Rajasthan News : आबुरोड़ भाखर आदिवासी क्षेत्र भाखर मंडल में मन की बात कार्यक्रम का सफल आयोजन

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड राजस्थान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का आयोजन आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र भाखर मंडल में उत्साहपूर्वक किया गया। मंडल अध्यक्ष दशरथ सिंह राव एवं वरिष्ठ नेता सवारम गरासिया, जिला महामंत्री रामलाल रनोरा के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पूर्ण मंडल के सभी 30 बूथों पर एक साथ आयोजित हुआ। स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचार सुने और उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आदिवासी क्षेत्रों के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। भाखर मंडल, जो पूर्ण रूप से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, वहाँ के लोगों ने मन की बात को प्रेरणादायक बताते हुए इसे जन-जागरण और विकास की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम माना।
Subscribe to my channel