ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : सामाजिक संगठन कुशवाह युवा मंच द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन माथुर वैश्य भवन पचकुईंया आगरा पर किया गया।

रिपोर्टर वसी उद्दीन आगरा उत्तर प्रदेश

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि उ०प्र० सरकार के राज्य मंत्री माननीय जशवंत सिंह सैनी जी, विशिष्ट अतिथि ग्वालियर मध्य प्रदेश के सांसद माननीय भरत सिंह कुशवाह जी, इटावा के पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य जी, सर्वोच्च न्यायालय एवं निर्भया कांड की चर्चित अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाह जी, आगरा की माहपौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाह जी उच्च शिक्षा चयन आयोग उ०प्र० सदस्य श्रीमती सीमा शाक्य जी, खेरागढ़ के विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाह जी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री गिर्राज कुशवाह जी, पूर्व चेयरमैन सहकारिता बैंक श्री गंगाधर सिंह कुशवाह जी, पूर्व महासचिव सपा श्री ऊदल सिंह कुशवाह जी द्वारा प्रतिभाशाली लगभग 350 बच्चों को प्रसस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकानाएँ दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती तथा भगवान लव कुश के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया। कुशवाह युवा मंच द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को समाज के हित में कुछ माँगो को लेकर प्रार्थना पत्र दिया जो इस प्रकार है 1 भारत सरकार द्वारा हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचन्द कुशवाह जी को भारत रत्न प्रदान करना कुशवाह समाज के आराध्य भगवान श्रीराम जी के पुत्र भगवान लव कुश के नाम पर उ०प्र० सरकार द्वारा लव कुश बोर्ड आयोग का गठन किया जाए। 3. आगरा में अन्य समाज के महापुरुषों की प्रतिमा की तरह कुशवाह समाज के महापुरुष की प्रतिमा किसी प्रमुख चौराहे पर लगवाई जाए। 4. कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशवाह युवा मंच के अध्यक्ष विपिन कुशवाह जी ने की तथा मंच संचालन संगठन के महासचिव मुकेश कुशवाह जी ने कियां। इस अवसर पर कुशवाह युवा के संस्थापक अजय राज कुशवाह सलाहाकार राजेन्द्र सिंह कुशवाह रीना सिंह कुशवाह राघवेन्द्र कुशवाह मनीष सिंह कुशवाह अमित कुशवाह धर्मेन्द्र कुशवाह कृपाल कुशवाह के०पी० कुशवाह सुशील कुशवाह कुवित कुशवाह सौरभ कुशवाह राहुल कुशवाह धर्मपाल कुशवाह निशान्त कुशवाह विष्णु कुशवाह सुनिल कुशवाह गौरव कुशवाह चन्द्रपाल कुशवाह अर्पित कुशवाह गजेन्द्र कुशवाह घनश्याम कुशवाह सुरेन्द्र कुशवाह प्रेम कुशवाह आशीष सिंह कुशवा नितिन कुशवाह राकेश कुशवाह शेर सिंह कुशवाह जितेन्द्र कुशवाह नितेश कुशवाह, विनोद कुशवाहादि उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button