ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : 13 वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या 13 वर्षीय बालक की हत्या, हारवेस्टर के नीचे मिला शव।

रिपोर्टर राहुल वर्मा जिला देवास मध्य प्रदेश

सोनकच्छ तहसील के ग्राम कराड़िया परी में शनिवार रात एक बच्चे का शव हार्वेस्टर मशीन के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चे के शरीर पर पर चोट के निशान मिले हैं, प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस अधिकारियों सहित देवास से एएसपी जयवीरसिंह भदौरिया भी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कराड़िया परी निवासी 13 वर्षीय वेदांश पिता अरविंद सिंह झाला शनिवार शाम को अपने घर में गणेशजी का पूजन करने के बाद गांव के सार्वजनिक गणेश पंडाल में जाने के लिए निकला था। जब वो काफी देर तक नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान उसका शव गांव में ही हार्वेस्टर मशीन आदि रखने वाली जगह पर पड़ा मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। शव मिलने की जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सोनकच्छ एसडीओपी दीपा मांडवे, थाना प्रभारी आशीष राजपूत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया भी मौके पर पहुंचे। जनाकारी के मुताबिक देर रात पुलिस बच्चें के दोस्तो से पूछताछ कर रही है

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button