Uttar Pradesh News : श्री गजानन युवा कमेटी द्वारा आयोजित आठवें श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ 1 सितम्बर 2025, सोमवार से होने जा रहा है।

रिपोर्टर अभिषेक कुमार कानपुर नगर उत्तर प्रदेश
इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं और नगरवासियों के लिए श्री खाटू श्याम कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ रात 9 बजे से होगा और यह प्रभु इच्छा तक चलता रहेगा। कीर्तन में विशेष प्रस्तुति देंगे सोनू सुरिली जी अथर्व जी कुंवर निहाल जी प्रतीक्षा शुक्ला जी कार्यक्रम में नवीन म्यूजिकल ग्रुप संगीत की प्रस्तुति देगा तथा सजावट का कार्य संगम लाइट हाउस और मदन डेकोरेटर द्वारा किया जाएगा। आयोजक समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और श्री गणेश व श्री श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने का निवेदन किया है। कार्यक्रम की रूपरेखा श्री खाटू श्याम का कीर्तन – सोमवार, 01 सितम्बर 2025 विशाल भण्डारा – बुधवार, 03 सितम्बर 2025 मूर्ति विसर्जन – गुरुवार, 04 सितम्बर 2025 स्थान : 130/10, बगाही भट्टा, किदवई नगर, नियर पानी की टंकी, कानपुर संपर्क : 9936589722, 8707375356, 7007108636
Subscribe to my channel