ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा मोहगांव में नेटवर्क समस्या से आमजन परेशान जनपद पंचायत मोहगांव अंतर्गत 38 पंचायतों का मुख्य बैंक शाखा

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्य प्रदेश

मोहगांव मुख्यालय में संचालित मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में आए दिन नेटवर्क सर्वर की समस्या बनी रहती है। इस कारण आसपास के सैकड़ों लोग रोजाना सुबह 10 बजे से बैंक पहुंचते हैं, लेकिन दिनभर समय खर्च करने के बाद भी उनका बैंक शाखा में लेन देन, बैंक केवायसी, डीबीटी,अपडेट का कार्य पूरा नहीं हो पाता। ग्रामीणों ने बताया कि बैंक शाखा मोहगांव में खाता पास बुक की प्रिंट मशीन तो काम भी नहीं करता पासबुक की एंट्री नहीं हो पाती है। बैंक शाखा अधिकारियों ने उन्हें कई-कई बार चार से पांच बाजे आने के लिए बोलते हैं, बैंक शाखा मोहगांव का चक्कर लगाना पड़ता है। नेटवर्क सर्वर की दिक्कत के कारण लोगों का काम रुक जाता है और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जनता का कहना है कि यदि समय पर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें शासन-प्रशासन के समक्ष सामूहिक रूप से अपनी समस्या रखना पड़ेगा। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और शासन-प्रशासन से मांग की है कि मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा मोहगांव की नेटवर्क सर्वर समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button