ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : नगर कुक्षी में प्राचीनतम श्री बाबा रामदेव जी मंदिर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

रिपोर्टर नरेन सेप्टा धार मध्य प्रदेश

कुक्षी नगर में स्थित भामी मोहल्ला कुक्षी में श्री बाबा रामदेव जी मंदिर पर आज भादव माह सप्तमी के पावन अवसर पर बाबा रामदेव जी की महा आरती के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष भादव माह की बीज से लेकर के दसमी तक आयोजीत किया जाता है जिसमें प्रतिदिन रात्रि में बाबा का जमा जागरण पूजन कर भजन संध्या का आयोजन भी किया जाता है। भंडारे का आयोजन बाबा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रतिवर्ष सप्तमी के दिन किया जाता है। जिसमें कुक्षी क्षेत्र के आसपास के समस्त ग्रामीण क्षेत्र से बाबा के भक्त भंडारे में आ कर भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं और बाबा से अपनी मनोकामना मांगते हैं। समाज के वरिष्ठ जनों के द्वारा बताया गया कि बाबा रामदेव जी की मूर्ति रुणिचा धाम रामदेवरा से पैदल चलकर अपने सर पर रखकर नगर कुक्षी में लाई गई तथा यहां स्थापित की गई है जो की नगर कुक्षी के बाबा रामदेव मंदिर में स्थापित है। बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण में है इसी प्रकार प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता हैं। बाबा की महा आरती में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष – जयदीप जी पटेल, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष – युवराज जी सेप्टा, नगर परिषद सभापति, पार्षद वार्ड नंबर 11 – संजय जी राठौर (सिर्वी) उपस्थित होकर बाबा रामदेव जी की महा आरती एवं भंडारे का लाभ लिया।

 

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button