ब्रेकिंग न्यूज़

*सिरसा नदी किनारे मोर का शिकार, शिकारी फरार, वन विभाग ने किया दफन*

जसवंतनगर

जोनई चौकी क्षेत्र के खेड़ा धौलपुर गांव के पास सिरसा नदी पुल के समीप राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार किए जाने का मामला सामने आया। ग्रामीणों ने शनिवार को देखा कि एक युवक गुलेल से मोर, तीतर और कछुए का शिकार कर रहा था। इसकी सूचना तुरंत बलरई थाना पुलिस को दी गई।

शिकारी से पकड़ा गया राष्ट्रीय पक्षी सूचना मिलते ही बलरई थाना उपनिरीक्षक भगवान सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपी शिकारी वहां से फरार हो गया। तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से मृत राष्ट्रीय पक्षी मोर गर्दन टूटी हुई, एक तीतर और कछुआ मिला। इसके बाद पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी।

शिकारी से पकड़ा गया राष्ट्रीय पक्षी मृत हालत में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राष्ट्रीय पक्षी मोर का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे दफन कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, मोर का शिकार करना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर अपराध है और दोषी को कठोर सजा हो सकती है।पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों शिशुपाल, मनीष, सुरेश,रामजीत, आदि लोगों का कहना है कि नदी किनारे अक्सर शिकारियों की गतिविधियां देखी जाती हैं, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही है। इस घटना से क्षेत्र में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

 

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button