ब्रेकिंग न्यूज़

पीबीएम लेबर रूम में खुला पीछे का गेट महिलाओं की गोपनीयता को कर रहा भंग, क्या यही है पीबीएम की सुरक्षा? पढ़ें खबर

 

बीकानेर शहर के जागरूक लोगों ने पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करने को लेकर एक ‘हमारा पीबीएम हमारा स्वाभियान अभियान’ चलाया है। इस अभियान के तहत शनिवार को जागरूक लोग पीबीएम पहुंचे। जहां जनाना हॉस्पिटल के लेबर वार्ड में महिलाओं की गोपनीयता को भंग करने का मामला सामने आया। भाजपा के युवा नेता वेद व्यास ने बताया कि लेबर रूम का पीछे का गेट खुला हुआ था, जिसमें से पुरुष कर्मचारियों की आवाजाही चल रही थी। व्यास ने बताया कि इस गेट से कोई भी अंदर आ-जा सकता है। जिसमें कुछ चाय वाले भी अंदर घुसते हुए नजर आए। जबकि लैबर रूम के मुख्य गेट से तो कर्मचारी एक महिला को अंदर घुसने में एतराजी करते है। दो महिलाएं एक साथ अंदर चली जाती है तो कर्मचारी तड़कते हुए उन्हें बाहर निकाल देते है, वहीं दूसरी और लेबर रूम के पीछे का गेट खुला पड़ा है, जिससे न केवल महिला कर्मचारी व बल्कि अन्यु पुरुषों की आवाजाही चल रही है। यह मामला बड़ा ही गंभीर है, क्योंकि एक महिला नव जीवन को जन्म दे रही है ये समय महिला के जीवन का सबसे असहनीय दर्द भरा और भावुक क्षण होता है जो गोपनीय होना चाहिए, लेकिन इन सभी बातों की धज्जियां उड़ाते हुए पीबीएम हॉस्पिटल पीबीएम प्रशासन नजर आया। व्यास ने बताया कि लेबर रूम को आम रास्ता मार्ग बना दिया गया, जिसमें चाय वाला भी सीधा अंदर आ-जा सकता है और आस पास पुरुषों

की आवाजाही चल रही थी। व्यास ने बताया कि इस कठिन समय में न केवल इन्फेक्शन का डर रहता, बल्कि महिलाओं की गोपनीयता को भी भंग किया जा रहा है। व्यास ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी की निजता को भंग करने का नहीं, सिर्फ ओर सिर्फ हॉस्पिटल प्रशासन और डॉक्टर्स गैर जिम्मेदारी को बताने के लिए किया है।

इस लापरवाही को लेकर भाजपा नेता डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया और भाजयुमो जिला अध्यक्ष वेद व्यास ने नाराजगी जाहिर की और बोले कि बीकानेर और पीबीएम हॉस्पिटल के लिए ये बड़े शर्म की बात है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एकदम स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि लेबर रूम के पीछे वाला रास्ता सामान्य रास्ते की तरह खुला है और उधर लोगों का आवागमन जारी है और एक महिला की डिलेवरी चल रही है। भाजयुमो के मीडिया संयोजक भव्य दत्त भाटी ने बताया कि पीबीएम हॉस्पिटल हमारी जिम्मेदारी अभियान की तैयारियों के निमिति आज निरीक्षण किया था।

वहीं, डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया ने बताया कि पीबीएम में महिलाओं की गोपानीयता को बनाये रखने में पीबीएम लेबर रूप स्टाफ द्वारा गंभीर लापरवाही बरती जा रही है, जिस लेबर में कोई पुरुष घुस नहीं सकता है, उसके पीछे वाले गेट से चाय पिलाने वाले लोग घुस रहे है, यह बड़ा ही गंभीर विषय है। इसको लेकर पीबीएम प्रशासन को अवगत

करवाया गया है और इस अव्यवस्था में सुधार करने की हिदायत दी है।

मेड़तिया ने बताया कि पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार हेतु लगातार निरीक्षण का दौर जारी रहेगा, इसमें कई तथ्य इक किए जाएंगे, जिसको एक दिन मीडिया के सामने प्रकाशित किया जाएगा।

इस मामले को लेकर लॉयन एक्सप्रेस के प्रतिनिधि ने पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र वर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि लेबर रूम के पीछे कॉटेज बनाया जा रहा है, जहां लेबर से सीधे प्रसूताओं को कॉटेज में शिफ्ट किया जाएगा। अगर वर्तमान में वहां किसी प्रकार का गेट खुला हुआ है और अंदर डिलीवरी करवाई जाती बाहर दिखाई दे रही है तो इस संबंध में पता करवाता हूं, महिलाओं की गोपनीयता व सुरक्षा को लेकर बरती जा रही लापरवाही को कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा, मैं मामले का पता करवाता हूं, जो भी कारण निकलकर सामने आते है, उसमें कार्यवाही की जाएगी।

वहीं, लेबर रूम प्रभारी डॉ. संतोष खजोटिया का कहना है कि लेबर रूम के पीछे कोई गेट नहीं है, एक पुराना गेट है जो हमेशा बंद रहता है। फिर भी ऐसी कोई शिकायत आई तो मैं पता करवा लेती हूं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button