गुहीबांध तालाब का होगा कायाकल्प, सौंदर्यीकरण कार्य जल्द शुरू

👉कतरास वार्ड-3 : गुहीबांध तालाब का जीर्णोद्धार निगम करेगा
👉शत्रुघ्न महतो की पहल पर तालाब को मिलेगा नया स्वरूप
👉जल्द लगेगी रोशनी, गुहीबांध तालाब बनेगा आकर्षण का केंद्र
👉निगम टीम ने किया तालाब का निरीक्षण, टेंडर प्रक्रिया शीघ्र
कतरास न्यूज़ :- कतरास के वार्ड संख्या 3 स्थित गुहीबांध तालाब अब नया रूप लेने जा रहा है। नगर निगम द्वारा तालाब का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा। इसी सिलसिले में निगम की तकनीकी टीम ने स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण और मापी का कार्य किया।
निरीक्षण करने वाली टीम में सहायक अभियंता सौरव कुमार प्रभात, कनीय अभियंता कार्तिक उपाध्याय और दीपक पंडित शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि तालाब सौंदर्यीकरण का टेंडर जल्द ही जारी किया जाएगा। योजना के तहत तालाब की साफ-सफाई, पक्का घेराबंदी और चारों ओर लाइट लगाने का काम किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों के लिए यह स्थल आकर्षण का केंद्र बने।
बताया जा रहा है कि यह पहल बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के प्रयासों से शुरू हुई है। निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि बबलू बनर्जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा, सीटू मिश्रा समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Subscribe to my channel