
सारण में विपक्षी एकजुटता का बड़ा प्रदर्शन, वोटर अधिकार यात्रा में राहुल, अखिलेश और तेजस्वी एक मंच पर

कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा शनिवार को सारण पहुंची, जहां राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित जनसभा में विपक्षी एकजुटता का नज़ारा देखने को मिला। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राजद नेता तेजस्वी यादव भी राहुल गांधी के साथ मंच पर मौजूद रहे।
नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र और जनता के अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष मिलकर जनता की आवाज़ को मज़बूत करेगा। सारण की जनता ने तीनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया और यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
Subscribe to my channel