ब्रेकिंग न्यूज़

सांस लेने में दिक्कत के बाद वासेपुर गैंग का कुख्यात सरगना फहीम खान अस्पताल में भर्ती 

👉वासेपुर का डॉन फहीम खान तबीयत बिगड़ने पर एमजीएम अस्पताल में भर्ती

👉घाघीडीह जेल से एमजीएम अस्पताल पहुंचा कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान, सांस लेने में तकलीफ

👉तबीयत नासाज़ होने पर सुरक्षा घेरे में फहीम खान को जेल से अस्पताल लाया गया

👉 उम्रकैद की सजा काट रहे फहीम खान की हालत बिगड़ी, एमजीएम में भर्ती

धनबाद : वासेपुर गैंग का कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर में भर्ती कराया गया. घाघीडीह केंद्रीय कारा में सजा काट रहे फहीम को सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने सुरक्षा के बीच उसे अस्पताल भेजा.

फहीम खान आजीवन कारावास की सजा काट रहा है और उसके खिलाफ धनबाद में हत्या समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं. अपराध की दुनिया में उसने कदम 1980 के दशक में रखा था. 1983 में पिता शफी खान की बरवाअड्डा और 1986 में बड़े भाई शमीम खान की धनबाद कोर्ट परिसर में हत्या ने उसके भीतर बदले की आग जलाई. इसके बाद वासेपुर खून-खराबे और अपराध का अड्डा बन गया, जिसमें फहीम की बड़ी भूमिका रही.

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button