ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : समाजसेवी के जन्मदिवस पर सवा सौ किलो गुड़ की लापसी एवं 500 रिप्लेटिव बैल्ट बेसहारा गायों को बांधकर मनाया 34 वा जन्मदिन

समाचार सदस्य प्रभु लाल लुहार भीलवाड़ा राजस्थान

किड़िमाल में समाजसेवी डालचंद गुर्जर ने अपने 34वें जन्मदिन पर सवा सौ किलो लापसी बनाकर भीम से गुलाबपुरा नेशनल हाईवे 148 डी पर बेसहारा गायों को खिलाया व 500 रिफ्लेक्टिव बेल्ट बांधी व समाजसेवी डालचंद गुर्जर के साथ सभी मित्रो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया गुर्जर ने बताया कि जिस भी क्षेत्र में रोड़ पर बैठी बेसहारा गायों को रोड़ से हटा कर उनके गले में रिप्लेक्टिव बेल्ट बांध कर मदद के लिए आगे आकर पुण्य का काम करे जिससे रोड़ पर गुजरने वाले राहगीरों को मुसीबत का सामना नहीं करना पड़ेगा अंधेरे में गोवंश दिखाई नहीं देने से आई दिन घटना होती रहती हैं जिसको लेकर समाजसेवी डालचंद गुर्जर ने ऐसी पहल रखी इस मौके पर नागौर जयपुर केकड़ी अजमेर भीलवाड़ा सहित कई गौ भक्त व मित्रगण उपस्थित हुए

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button