ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : केन-बेतवा परियोजना के बिस्थापितों ने कलेक्ट्रेट पन्ना में किया धरना प्रदर्शन मुआवजा बितरण में बिसंगति से थे नाराज ।

ब्यूरो चीफ कमलाकांत जोशी महाराज पन्ना मध्य प्रदेश

दिनाँक 29/08/25 को केन बेतवा लिंक परियोजना के बिस्थापितों द्वारा कलेक्ट्रेट पन्ना में सामूहिक रूप से इकट्ठा हो कर जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन में कूंड़न, गहदरा,तालगांव,मरहा, मझौली,बक्तरी,सहित करीब आठ गाँव के निवासी शामिल हुए । मामला यह है कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक केन बेतवा लिंक परियोजना को धरातल पर उतारना शुरू किया जा चुका है । जिससे शासन द्वारा डूब क्षेत्र में आने वाले लोगों को उचित मुवाबजा देकर अन्यंत्र बिस्थापित किया जा रहा है। किन्तु लोगों का कहना है मुवाबजा बितरण में लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। अठारह बर्ष से ऊपर के युवाओं को बेरोजगार होने के बावजूद परिवार के सदस्यों में शामिल नहीं माना जा रहा है। साथ ही शादीशुदा हो जाने के बाद अलग रहने के बाद भी उन्हें अलग परिवार का ना मान कर उन्हें मुवाबजा नहीं दिया जा रहा है। जो अन्याय है। और इसीलिये आज हम सभी आठों गाँव के निवासी इकट्ठा होकर अपने जिले के मुखिया श्रीमान कलेक्टर महोदय के सामने उपस्थित होकर अपनी फरियाद सुनाने आये हैं, उनके सामने उपस्थित होकर उन्हें मुवाबजा बितरण में हो रही धांधली की जानकारी देंगे एवं इस प्रकार की अनियमितता को रोकने तथा उचित मुवाबजा दिलाने की विनती करेंगे। हमें पूरा भरोसा है कि श्रीमान कलेक्टर महोदय हमारी मांगों को गम्भीरता से सुनेंगे और पूरी भी करेंगे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button