IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेश

*पी.एम.श्री राजकीय बालिका इण्टर कालेज*

इटावा

पी.एम.श्री राजकीय बालिका इण्टर कालेज, इटावा के संयोजन में रा.बा.इ.का.इटावा में कला उत्सव का 12 वर्गों में प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला समन्वयक डा.अखिलेश जी एवं प्रधानाचार्य दीपक सक्सेना रा.इ.का=इटावा द्वारा किया गया।

          प्रतियोगिता
प्रधानाचार्या श्रीमती अंजूश्री ने कहा कि इस वर्ष की विषय वस्तु विकसित भारत-2047 है इसमें प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्रायं मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने कानपुर मण्डल जायेंगी।इसमें संगीत गायन एकल शास्त्रीय में आरना वर्मा (एस वी एन सीनियर सेकेण्डरी पब्लिक स्कूल इटावा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।संगीत गायन समूह लोकगीत में अर्चना मेमोरियल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।संगीत वादन एकल स्वर वाध में संगम कुमारी (पी.एम.श्री रा.बा.इ. का.इटावा) ने तथा तेजस (नरायण कॉलेज) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

              प्रतियोगिता

संगीत वादन एकल ताल वाद्य में नूर जैनब (पी.एम.श्री रा.बा.इ.का.इटावा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।संगीत
वादन समूह वाद्य वृन्द में पी.एम.श्री रा.बा.इ.का.इटावा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।एकल शास्त्रीय नृत्य में रितिका (संत विवेकानन्द) की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।समूह क्षेत्रीय लोकनृत्य में (संत विवेकानन्द) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।नाटक समूह में रा.बा.इ.का. जसवंतनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।पारम्परिक कहानी वाचन में रा.बा.इ.का.जसवंतनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

द्विअयामी दृश्यकला में वैष्णवी यादव (संत विवेकानन्द) ने प्रथम स्थान तथा आर्यन यादव (सुदित ग्लोबल अकेडमी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,त्रिआयामी मूर्तिकला में दीपांशी (पी.एम.श्री रा.बा.इ.का.) तथा दीपेन्द्र किशोर (रा.इ.का.) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वदेशी खिलौने की प्रतियोगिता में अलीशा तथा मानसी (सन्त विवेकानन्द) पल्लव कष्यप तथा नमन (रा.बा.इ.का.इटावा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जनपद के 15 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।

प्रधानाचार्य श्रीमती अंजूश्री ने सभी विद्यालयों से आए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।निर्णायक मंडल की पारोमिता विश्वास व विदुला द्विवेदी एवं अन्य विद्यालयों से आए प्रधानाचार्य श्रीमती प्रज्ञा,सुनीता

कुशवाहा,जिला संवेदक डा.अखिलेश का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विनोद पाल व दीपक सक्सेना प्रधानाचार्य रा. इ.का. को विशेष सहयोग हेतु धन्यवाद दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती राखी मित्तल,अनीता यादव,मिताली शुक्ला, करुणा बंसल,सुमिता श्रीवास्तव व सुरभि यादव का सराहनीय योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button