IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Noida News : नोएडा के सेक्टर-63 स्थित Pratibha International School में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुई। बच्चों ने रंग-बिरंगी वेशभूषा में कृष्ण-लीला, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कीं। स्कूल परिसर में जन्माष्टमी की थीम पर सजावट की गई, जिसमें मटकी, बांसुरी और मोरपंख ने उत्सव का माहौल और भी खूबसूरत बना दिया।
इस दौरान बच्चों ने ड्रॉइंग और रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षकों ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेशों के बारे में जानकारी दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button