IC News and Media House Private Limited


राज्यहरियाणा

Haryana News महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण पखवाड़ा दिवस मनाया।

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मनाये जा रहे “पोषण पखवाडा” दिवस पर गाँव सूरानी के आँगनवाड़ी केन्द्र में पोषण पखवाड़ा मनाया गया। उस अवसर पर दूध पिलाने वाली माताएँ व गर्भवति महिलाओं, 0-5 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया। सभी को पौष्टिक आहार खाने के बारे में बताया गया कि हमें अपने भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियों, दूध, अकुरित अनाज व फलों को शामिल करना चाहिए। ताकि बच्चों को व माताओं को कुपोषण का शिकार होने से बचाया जा सके। सभी को “सही पोषण – देश रोशन” का संदेश देकर जागरूक किया बताया कि पोषक तत्वों को भोजन में शामिल करके ही कुपोषण को दूर किया जा सकता है। इस अवसर पर आँगनवाड़ी वर्कर श्रीमति टिकवाला, सरोज देवी व हेल्पर सरलादेवी, उर्मिला देवी व गाँव की अन्य महिलाएँ मौजूद रही। सभी महिलाओं को बताया कि आप अपने बच्चों को मोटे अनाज जैसे चना, बाजरा, मक्का, मुंग को अंकुरित करके खिलाये ताकि बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सके।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button