अपराधउत्तरप्रदेशराज्य

Uttar Pradesh News माता के मंदिर में बुजुर्ग ने काटकर चढ़ाई जीभ! पुलिस ने अस्पताल में करवाया भर्ती

लोगों का लगा रहा तांता, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस जीप द्वारा अस्पताल पहुंचाया

✍️ रिपोर्टर दीनानाथ निषाद फतेहपुर उत्तर प्रदेश

मान – मान्यताओं के दायरे से भी ऊपर बढ़कर कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुगौली गांव स्थित भवानी देवी मंदिर में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा अपनी जीभ का अगला हिस्सा काटकर माता की मूर्ति पर समर्पित कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबूराम (65) पुत्र स्व. देवीदीन निवासी ग्राम कल्यानपुर, अपने घुटने के जोड़ों के दर्द से लंबे अरसे से पीड़ित थे। बेटे धर्मपाल ने बताया की घुटनों के दर्द का निरंतर इलाज भी करवाया जा रहा है परंतु हिंदू धर्म की मान्यताओं के चलते पिता बाबूराम द्वारा दुगोली गांव स्थित भवानी देवी मंदिर में बिना किसी को घर में बताएं अपनी जीभ का अगला भाग काटकर अर्पित कर दिया गया। जीब काटने के बाद मंदिर में स्थानीय लोगों का तांता लगने लगा वही जब मामले की सूचना कल्यानपुर प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव को हुई तो तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग बाबूराम को पुलिस जीप से ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के दौरान हालत सामान्य बताई गई।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गोपालगंज डॉ अरुण द्विवेदी ने बताया की बुजुर्ग बाबूराम को प्राथमिक उपचार हेतु लाया गया था जिस पर प्राथमिक उपचार करते हुए एवं स्थिति को सामान्य देखते हुए आगे के इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है जीभ का अगला हिस्सा काटा गया है जिस कारण बोलने में अधिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button