बिहार
Trending

पटना सिटी से बड़ी खबर

 

दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव स्थित माधोपुर तालाब से आज सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव पर चाकू से गोदे जाने के गहरे निशान पाए गए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई है।

जांच के बाद शव की पहचान कौमाशिकोह निवासी युवक के रूप में हुई। जैसे ही परिजनों और स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली, वे आक्रोशित हो उठे और सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चौक थाना प्रभारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button