बिहारराज्यशिक्षा

Bihar News अन्तर स्नातक( वाणिज्य) परीक्षा में जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र सहित अन्य सफल छात्र – छात्राओं के सम्मान में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक परमानन्द ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया।

 रिपोर्टर अमित कुमार चौधरी दरभंगा बिहार

बिरौल :- प्रखंड के काॅमर्स वर्ल्ड कोचिंग संस्थान पड़री के प्रांगण में सोमवार को अन्तर स्नातक( वाणिज्य) परीक्षा में जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र सहित अन्य सफल छात्र – छात्राओं के सम्मान में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक परमानन्द ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार चौधरी ने छात्र-छात्रा व उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कमी नही है। आवश्यकता इस बात की है कि प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के अध्ययन-अध्यापन के लिए उचित संसाधन व माहौल उपलब्ध करवाया जाय। श्री चौधरी ने कहा कि इस परीक्षा में शहरी क्षेत्र की अपेक्षा आर्थिक पिछड़ेपन के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने अच्छी सफलता प्राप्त की है। इस जिला के विज्ञान, वाणिज्य व कला संकायों में विज्ञान को छोड़कर शेष दोनों संकायों में इस प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के छात्र प्रिंस कुमार व यास्मीन प्रवीण ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया है। ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की इस सफलता में काॅमर्स वर्ल्ड कोचिंग संस्थान पड़री जैसी दूसरी अन्य संस्थाओं की भूमिका सराहनीय रही है। अध्यक्षीय संबोधन में श्री ठाकुर ने सफल छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें सफलता के उच्चतम शिखर पर पहुँचने के लिए आगे बढना चाहिए। सामाजिक स्तर पर उन्हें उचित वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए अभिभावकों से अपील की। इस अवसर पर जिला में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र प्रिंस कुमार के अतिरिक्त मनीष कुमार, सौम्या कुमारी, शिवम कुमार, विधानंद कुमार, नटवर कुमार राय, राजेश कुमार ठाकुर, कविता कुमारी, बमबम कुमार, शिवम सिंह व सौगंध कुमार को उपस्थित अतिथियों ने शील्ड व पाग देकर सम्मानित किया। इस सम्मान कार्यक्रम में कांग्रेस के राज्य प्रतिनिधि अच्युतानंद ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मणिकांत मिश्र, राजद नेता प्रदीप कुमार यादव, प्रो॰ रणधीर कुमार चौधरी, शिक्षक गगन राय, भुवनेश्वर ठाकुर, पिन्टू राय, हीरा ठाकुर, केशव चौधरी, घनश्याम राय सहित कई अन्य लोगों ने भी इस संस्थान के बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। संस्थान के निदेशक लालन कुमार ठाकुर ने आगत अतिथियों को पाग, माला से सम्मानित किया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button