राजस्थानशिक्षासहायता

Rajasthan News जिले की सर्वश्रेष्ठ एसडीएमसी राउमावि जांभोजी का मंदिर का जिला स्तर पर किया सम्मान

 रिपोर्टर बाबुराम केनावत राजस्थान 

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा बाड़मेर के तत्वाधान में समग्र शिक्षा की नवीन विधा के रूप में सत्र 2022- 23 में जिले के एसडीएमसी/ एसएमसी का क्षमता अभिवर्धन एवं सुदृढ़ीकरण के अंतर्गत विद्यालय प्रबंध एवं विकास में सदस्यों की सक्रिय भूमिका के निर्वहन के उद्देश्य की पूर्ति हेतु एसडीएमसी /s.m.c. के सदस्यों में जागरूकता उत्पन्न करना तथा उनकी क्षमता विकास करने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर पर चयनित श्रेष्ठ एसडीएमसी /एसएमसी में से जिला स्तर पर तीन श्रेष्ठ एसडीएमसी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जांभोजी का मंदिर ब्लॉक धोरीमना, एसडीएमसी रा उ मा वि राणी गांव ब्लॉक बाड़मेर, एसडीएमसी राउमावि गंगासरा ब्लाक सेड़वा तथा तीन श्रेष्ठ एसएमसी रा उ मा वि हुडो की ढाणी ब्लाक बायतु, एसएमसी राउमावि जैसिंधर स्टेशन ब्लॉक गडरा,रा उ मा वि खंडप ब्लॉक समदड़ी का पुरस्कार वितरण समारोह (शील्ड, प्रशस्ति पत्र व 51 हजार का चेक) का आयोजन आज दिनांक 26. 3.2023 को प्रातः 10:00 बजे से रा.बा. उ मा वि माल गोदाम रोड बाड़मेर में मुख्य अतिथि तनु राम राठौड़ सीडीईओ बाड़मेर, राजन शर्मा d.e.e.o. बाड़मेर माध्यमिक, जय प्रकाश व्यास एपीसी, मगाराम चौधरी कार्यक्रम अधिकारी बाड़मेर के सानिध्य में आयोजित किया गया। जिसमें श्रेष्ठ एसडीएमसी /एसएमसी के अध्यक्ष सचिव एवं सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति के रूप में एसडीएमसी राउमावि जांभोजी का मंदिर से आसू राम विश्नोई प्रधानाचार्य एवं एसडीएमसी अध्यक्ष, गौतम राम शर्मा व्याख्याता एवं एसडीएमसी सचिव ,बाबूलाल चौधरी व्याख्याता एवं एसडीएमसी सदस्य, मनोज कुमार वरिष्ठ अध्यापक एवं एसडीएमसी सदस्य जगदीश सारण अध्यापक , सुखराम बिश्नोई अध्यापक सक्रिय सदस्यों के रूप में उपस्थित हुए।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button