दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से झारखंड की आत्मा को गहरी चोट – विजय झा और गौतम मंडल ने व्यक्त की शोक-संवेदना

धनबाद
कतरास — झारखंड की राजनीति और सामाजिक चेतना के प्रतीक, दिशोम गुरु के नाम से विख्यात पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर राज्यभर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके जाने से झारखंड की राजनीति का एक युग का अंत ही है ।
पूर्व वियाडा अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी विजय झा ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि “शिबू सोरेन झारखंड की आत्मा, अस्मिता और संघर्ष की पहचान थे। उनका निधन केवल एक नेता का जाना नहीं, बल्कि झारखंड की राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का अवसान है। भगवान उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।”
वहीं मंडल समाज के केंद्रीय महासचिव गौतम मंडल ने भी गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा, “दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के अग्रदूतों में से एक थे। उनके निधन से राज्यवासियों को अपूरणीय क्षति पहुँची है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। ईश्वर इस दुःखद घड़ी में उनके परिजनों को संबल और शक्ति प्रदान करें।”
गौतम मंडल ने दिवंगत नेता को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा – “हरि ॐ… शांति, शांति, चिर शांति। कोटिशः नमन दिशोम गुरु को।”
झारखंड की मिट्टी से जुड़े इस महानायक की यादें हमेशा राज्यवासियों के दिलों में जीवित रहेंगी।



Subscribe to my channel