अपराधउत्तरप्रदेशराज्य

Uttar Pradesh News फर्जी आधार कार्ड बनाकर फर्जी बैनामा करने वाले 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, लैपटाप,प्रिन्टर, मोबाइल आदि बरामद ।

रिपोर्टर गौरव शुक्ला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश

थाना जलालाबाद पर राजकुमार सिंह चौहान पुत्र रावेन्द्र सिंह निवासी ग्राम पिडारा उत्तर थाना कलान जिला शाहजहाँपुर द्वारा फर्जी बैनामा करने वालो के खिलाफ मु0अ0स0 227/23 धारा 406/420/467/468/471/34 IPC पजीकृत कराया गया था। जिसके कब्जे से विजेन्द्र पुत्र रामदुलारे निवासी मुसेपुर थाना शमशाबाद जिला फरुर्खाबाद का जाली आधार कार्ड जिस पर अभियुक्त ओमकार का फोटो लगा है और पता ओमकार का लिखा है

व अभियुक्त सर्वेश के कब्जे से एक मोबाईल जिसमे कई आधार कार्ड व फोटो एव जमीन के कागज के फोटो है बरामद हुये जिन्होने पुछताछ पर बताया कि अभियुक्त मुकेश पुत्र रामसेवक नि0ग्राम आधीदेई थाना कलान जिला शाहजहापुर के जनसेवा केन्द्र से मुकेश द्वारा जाली आधार कार्ड तैयार करना बताया अभियुक्तगण की निशादेही पर मुकेश पुत्र रामसेवक उपरोक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले उपकरण लैपटाप , प्रिटर बरामद लैपटाप मे कई आधार कार्ड , जमीन के कागज आदि है । अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button