Uttar Pradesh News : विदेशी प्रतिनिधि मंडल का आगरा दौरा, ताजमहल का दीदार और स्वागत भोज का आयोजन

रिपोर्टर वसी उद्दीन आगरा उत्तर प्रदेश
आगरा विश्व सिंधी सेवा संगम के विदेशी प्रतिनिधि मंडल ने 3 अगस्त 2025 को आगरा भ्रमण के अंतर्गत ऐतिहासिक ताजमहल का दीदार दोपहर 12:30 बजे किया। इस दौरान सभी सदस्यों ने भारतीय धरोहर और स्थापत्य कला की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
ताजमहल भ्रमण के पश्चात दोपहर का भोजन आगरा के शंकर ग्रीन हाइट्स में आयोजित किया गया, जहाँ मेहमानों का पारंपरिक सिंधी और भारतीय व्यंजनों से स्वागत किया गया। टीम के सदस्य डिस्ट्रिक्ट 3231 ए-4 एलएन धीरेंद्र सिन्हा, कैंप डायरेक्टर और यूथ एक्सचेंज के को-चेयरमैन, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड मुंबई में वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं और अप्रत्यक्ष कर का प्रबंधन करते हैं।एलएन मीना थारवानी जी एलएन सिंधु जी तुर्भे लियो क्लब के अध्यक्ष सीदेश नायर ये सभी नवी मुंबई से 12 देशों के 16 युवाओं के साथ भारतीय संस्कृति, इतिहास और महत्वपूर्ण स्थलों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। ये युवा जर्मनी, मेक्सिको, तुर्की, इटली, स्लोवेनिया, रोमानिया, फ्रांस, सर्बिया, स्पेन, नीदरलैंड और पोलैंड से आज आगरा आए हैं। ये युवा जयपुर, ग्वालियर, आगरा, मथुरा और दिल्ली की यात्रा करेंगे और फिर मुंबई वापस जाएंगे। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को नमन करते हुए कहा कि ऐसे दौरों से आपसी सहयोग, समझ और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। स्वागतकर्ता विश्व सिंधी सेवा संगम उत्तर प्रदेश प्रसिडेंट वर्षा वंजानी समाजसेवी श्याम भोजवानी ने सभी विदेशी मेहमानों का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।
				
							
													



Subscribe to my channel