उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News प्रभारी मंत्री ने जिला योजना समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 45 विभागों को परिव्यय का 46312 लाख रुपए का सर्वसम्मति से किया अनुमोदित

रिपोर्टर गौरव शुक्ला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 /प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला योजना समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु 45 विभागों का 46312 लाख रू0 का परिव्यय सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।इन विभागों में कृषि विभाग, गन्ना विभाग, पशुपालन विभाग, दुग्ध विकास, सहकारिता,वन विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन , सिंचाई एवं जल संसाधन, ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम, भूमि सुधार, पंचायतीराज, सामुदायिक विकास (ग्राम्य विकास), निजी लघु सिंचाई, राजकीय लघु सिंचाई, अतिरिक्त उर्जा श्रोत, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग सड़क एवं पुल, पर्यावरण, पर्यटन, प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्रावैधिक शिक्षा प्रादेशिक विकास दल, खेलकूद, चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य (एलोपैथी), परिवार कल्याण होम्योपैथिक चिकित्सा, आयुर्वेदिक चिकित्सा, यूनानी चिकित्सा, ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम, पूल्ड आवास, ग्रामीण आवास नगर विकास (नग० पेयजल योजना ), अनुसूचित जाति कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, समाज कल्याण (सामान्य जाति) जन जाति कल्याण, सेवायोजन, शिल्पकार प्रशिक्षण (आई०टी०आई०), समाज कल्याणदिव्यांग जन शसक्तीकरण, महिला कल्याण पुष्टाहार शामिल रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button