Uttar Pradesh News : किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज का त्यौहार प्रेम और भक्ति के साथ मनाया गया
किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल, कालिंदी विहार आगरा में हरियाली तीज का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।

रिपोर्टर वसी उद्दीन आगरा उत्तर प्रदेश
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा मनीष कुमार मित्तल (मिग्फ्रे डायरेक्टर डॉक्टर रीना जालान मिग्फ्रे को चेयरमैन डॉक्टर स्वाति चंद्रा (मिग्फ्रे को डायरेक्टर ने कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता और मिग्फ्रे फाउंडर की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में सभी अभिभावकों ने हरे रंग के श्रृंगार से सजकर हरियाली तीज का आनंद लिया और मेहंदी लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय द्वारा आयोजित गेम्स और प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। फॉक डांस, हरियाली तीज स्पेशल क्विज़ और विभिन्न प्रतियोगिताओं में सभी अभिभावकों और अतिथिगणों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती सुनैना नाथ द्वारा प्रथम विजेता को हरियाली तीज क्वीन का क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया
और सभी विजेताओं को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया l वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने कहा कि हरियाली तीज त्यौहार प्रेम ,भक्ति और वैवाहिक सुख का प्रतीक है l हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार यह तीज भगवान शिव और देवी पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक है l मनीष कुमार मित्तल जी ने बताया कि हरियाली तीज नारी शक्ति प्रकृति प्रेम और भक्ति का प्रतीक पर्व है महिलाएं इस दिन 16 श्रृंगार कर निर्जला व्रत रखती हैं और शिव पार्वती की पूजा करती है झूले मेहंदी गीत और उत्सव से वातावरण उल्लास में होता है l कार्यक्रम का सफल संचालन और समन्वय शिक्षकों द्वारा किया गया, जिनमें दुर्गेश, रश्मि, अनीता, पुष्पा, राधा,दीपिका, वर्षा, साधना, खुशबू, सोनम, कीर्ति, सीमा, निशा,अंजू, प्रीति, दीक्षा, मानसी, रिया, मनु, लक्ष्मी और कुमकुम सभी शामिल रहे। विद्यालय की ओर से सभी अभिभावकों और अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया



Subscribe to my channel