
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदिप सिंह राठौर जामनगर गुजरात
श्री हालारी भानुशाली जामनगर द्वारा ज्ञाती के अध्यक्ष किरीट भाई भद्रा की अगुवाई में श्री हालारी भानुशाली ब्लड ग्रुप द्वारा जामनगर की गुरु गोविन्द सिंह अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से रविवार को शहर के पवन चक्की के पास श्री वेजुमा स्मृति होल श्री हालारी भानुशाली समाज भवन में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिनमें भानुशाली समाज के ८६ युवाओं ऐवं ३५ युवतियों ने रक्त का दान किया था सुबह ९.०० बजे से दोपहर २.०० बजे तक १२१ बोतल रक्त एकत्र हुआ जो जीजी अस्पताल में थेलेसीमिया के रोगी ऐवं अन्य बिमार जरुरत मंद दर्दिओ को यह रक्त उपयोग किया जाएगा।
यह सेवायज्ञ तीन साल से श्री हालारी भानुशाली समाज के ब्लड ग्रुप समिति के राज कनखरा,चिन्टुभाई जोईशर,जितुभाई चान्द्रा, किशोर कनखरा,द्वारा शुरू कि गई है ब्लड ग्रुप के युवाओं का उद्देश्य है कि जीजी अस्पताल में इलाज के दौरान कोई मरीज को रक्त कि कमी ना हो हर एक रक्तदाता ऐक व्यक्ति का जीवन रक्तदान कर के बचा सकता है।




Subscribe to my channel