IC News and Media House Private Limited


Bhopalब्रेकिंग न्यूज़

नशे से दूरी, है जरूरी कार्यक्रम का सीएम राइज विद्यालय में हुआ समापन

अगर युवा पीढ़ी बिगड़ेगी तो देश का भी नुकसान होगा- मनोज सोनी

नशे से दूरी, है जरूरी कार्यक्रम का सीएम राइज विद्यालय में हुआ समापन

पलेरा।। नगर में पुलिस के प्रदेश व्यापी अभियान ‘नशे से दूरी है जरूरी’ का समापन बुधवार 30 जुलाई को सीएम राइज विद्यालय में किया गया। यह अभियान 15 जुलाई से चल रहा था। समापन कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी मनोज कुमार सोनी ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशे का आदी व्यक्ति अधिक अपराध करता है। नशे से शारीरिक नुकसान होता है और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।
साथ ही आर्थिक नुकसान भी होता है। उन्होंने कहा कि अगर युवा पीढ़ी बिगड़ेगी तो देश का भी नुकसान होगा।

15 दिन लोगों को किया गया जागरूक-

थाना प्रभारी मनोज कुमार सोनी ने 15 दिवसीय अभियान के बारे में बताया कि इस प्रदेश व्यापी अभियान के दौरान पलेरा पुलिस ने जागरूकता अभियान, मैराथन, पंपलेट वितरण और पोस्टर लगाकर नशे के नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है जिससे बचना जरूरी है। नशा दिमाग को भ्रमित करता है और आने वाली पीढ़ी को इससे बचाना हमारी जिम्मेदारी है। लोगों से अपील है कि अगर नशे से संबंधित कोई सूचना मिले तो पुलिस को अवश्य बताएं।

नशा मुक्ति की शपथ ली-

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया और अपने विचार व्यक्त किये। भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन संज्ञा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनील खटीक, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद वर्मा, राजेश नायक, प्राचार्य महेश रावत ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर सभी ने एक बार फिर नशा मुक्ति की शपथ ली।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button