IC News and Media House Private Limited


Bhopal

जहाँ चाह होती है वहाँ राह बन ही जाती है उप मुख्यमंत्री”पंख हौसलों की उड़ान” कार्यक्रम में हुए शामिल

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र और मध्यप्रदेश में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। वर्ष 2003 के पूर्व राजनीतिक इच्छाशक्ति, विज़न और जुनून की कमी के कारण मध्यप्रदेश में बीमारू राज्य का दाग लगा था। उन्होंने कहा कि जहाँ चाह होती है वहाँ राह बन ही जाती है। आज मध्यप्रदेश ऊर्जा, स्वच्छता, सिंचाई, अधोसंरचना आदि क्षेत्रों में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा सारी संभावनाओं में प्रयास किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के हर क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखकर प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में तेज गति से विकास के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शासकीय प्रयासों के साथ निजी क्षेत्र को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। आज मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है और तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भोपाल में निजी मीडिया समूह के “पंख हौसलों की उड़ान” कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने शरद द्विवेदी से मध्यप्रदेश के विकास और राजनीतिक जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्रोध मानवीय अवगुण है। इसे दूर करने के लिए सदैव सचेत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि निंदक आपके सचेतक होते हैं। उनकी आलोचना की समीक्षा अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उप मुख्यमंत्री ने”पंख हौसलों की उड़ान”कॉफ़ी टेबल बुक का विमोचन किया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों की प्रेरणादायक यात्रा का विवरण है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button