IC News and Media House Private Limited


Bhopal

यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाली बसों पर की गई कड़ी कार्रवाईएक बस जप्त की गई

अन्‍य पर हुई 27 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी एवं कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिले में बस संचालन को लेकर सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) श्रीमती रिंकू शर्मा द्वारा ओवरब्रिज तिराहा, एनएमवी कॉलेज, हरियाली चौराहा सहित प्रमुख स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यह पाया गया कि कुछ बसें यात्रियों को चढ़ाने और उतारने के लिए अनाधिकृत स्थलों पर रुक रही थीं, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा बताया गया कि जाँच के दौरान बसों द्वारा स्थलों पर यातायात नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया। सभी बसों पर 27 हजार रूपये की चालानी कार्रवाई की गई। वहीं, एक अन्य बस को बिना परमिट संचालन करते हुए पाया गया, जिसे जप्त कर परिवहन विभाग के कार्यालय में खड़ा कर दिया गया है। इसके पश्चात बस स्टैंड नर्मदापुरम में सभी बस चालकों और परिचालकों की बैठक लेकर यह स्पष्ट निर्देश दिए गए कि भविष्य में बसों का संचालन केवल निर्धारित बस स्टैंड से ही किया जाए

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button