IC News and Media House Private Limited


Bhopalस्वास्थ्य

सिविल अस्पताल गोविंदपुरा हताईखेड़ा में चौबीस घंटे आकस्मिक उपचार व्यवस्था में किया जा रहा सुधार

सप्ताह भर पहले रात में ओपीडी बंद मिलने पर पूरे अस्पताल स्टाफ को मिला था नोटिस

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
सिविल अस्पताल गोविंदपुरा हताईखेड़ा में रात्रिकालीन चिकित्सा सेवाओं का जायजा लेने के लिए सीएमएचओ भोपाल डॉ. मनीष शर्मा द्वारा रात को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था में नियमित ओपीडी संचालित पाई गई। अस्पताल में चिकित्सक सहित 6 लोगों का स्टाफ मौजूद मिला। रात के समय ओपीडी में मरीज भी मिले। रविवार को शासकीय अवकाश होने के बावजूद अस्पताल में निर्धारित ड्यूटी अनुसार स्टाफ उपस्थिति पाया गया। एक सप्ताह पहले संस्था के निरीक्षण के दौरान रात की ओपीडी बंद मिलने पर सीएमएचओ ने कड़ी नाराज़गी जाहिर करते हुए पूरे अस्पताल स्टाफ को नोटिस जारी किया था। सीएमएचओ द्वारा की गई कार्यवाही और नियमित पर्यवेक्षक के कारण स्वास्थ्य संस्थानों की ओपीडी एवं स्टाफ की उपस्थिति में निरंतर सुधार दिखाई दे रहा है। सिविल अस्पताल गोविंदपुरा हताईखेड़ा में चिकित्सकों, पैरामेडिकल सहित 𝟜𝟘 से अधिक लोगों का स्टॉफ उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान डॉ शर्मा ने अस्पताल अधीक्षक को स्टाफ की चौबीस घंटे ड्यूटी रोस्टर बनाकर सेवाएं देने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही रात के समय में अस्पताल में आकस्मिक चिकित्सा के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश भी दिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button