ब्रेकिंग न्यूज़

भक्ति और सेवा का संगम: डॉक्टर शिवानी झा और विजय झा ने किया राजाबाड़ा-कटोरियाँ में जागरण का शुभारंभ

बांका।

नंदी सेवा ट्रस्ट धनबाद द्वारा सुल्तानगंज–देवघर काँवरिया पथ पर राजाबाड़ा में लगाए गए वार्षिक सेवा कैंप का शुभारंभ इस वर्ष और भी भव्य रूप में हुआ। बंगाल के प्रसिद्ध भक्ति जागरण के आयोजन के साथ सेवा भाव और श्रद्धा का अद्वितीय संगम देखने को मिला।

जागरण का उद्घाटन प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शिवानी झा और समाजसेवी एवं पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय झा ने दीप प्रज्वलित कर किया। ट्रस्ट की ओर से दोनों अतिथियों को भगवान भोलेनाथ का पट्टा, फूलमाला और बुके देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गौतम मंडल, बंटी झा, डब्लू झा, रंजीत सिंह समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

सेवा शिविर में काँवरियों के लिए भोजन, पेयजल, तेल मालिश, पेथोलॉजी जांच, गर्म पानी, जूस व फलाहार जैसी सुविधाएँ नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। ट्रस्ट अध्यक्ष जितेन्द्र यादव के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

काँवरियों के प्रति समर्पण और श्रद्धा को देखकर पूरा वातावरण भक्ति रस में डूब गया। श्रद्धालु और ग्रामीण इस सेवा भावना से अभिभूत नज़र आए।

 

 

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button