ब्रेकिंग न्यूज़

मनकापुर में राज परिवार का उत्तराधिकारी घोषितः संत ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया राजतिलक,

,

 

गोण्डा/ के मनकापुर कोट में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा आनंद सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को मनकापुर स्टेट का नया राजा बनाया गया। कार्यक्रम में अयोध्या के पूर्व सांसद महंत डॉ. रामविलास दास वेदांती ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कीर्तिवर्धन सिंह को तिलक लगाया।इसके साथ ही उन्हें पिता आनंद सिंह की विरासत भी सौंपी गई। इस मौके पर राजा भैय्या भावुक हो गए। कार्यक्रम में 121 गुरुकुल के बच्चों को ब्रह्मभोज कराया गया। कीर्तिवर्धन सिंह ने बच्चों का आशीर्वाद लिया। उनके पुत्र जयवर्धन सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। महंत वेदांती ने कहा कि राजा आनंद सिंह के निधन के बाद विधि-विधान से पूजा करके उनके बेटे को मनकापुर स्टेट का राजा बनाया गया है।बेटियों की शादी कराएंगे उन्होंने कहा कि कीर्तिवर्धन सिंह अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर जनसेवा करेंगे। सेवा संकल्प के रूप में वे बेटियों की शादी कराने का काम भी करेंगे। एक तरीके से अब इन्होंने अपने पिता की विरासत को संभाल लिया है।121 गुरुकुल के बच्चों का आशीर्वाद उनके पिता जिस तरीके से पर्यावरण और विकास को लेकर के हमेशा सचेत रहते थे उसी तरीके से यह भी काम करके क्षेत्र के लिए विकास करेंगे। 121 गुरुकुल के बच्चों का भी इनको आज आशीर्वाद मिला है। राजा आनंद सिंह का हमेशा सनातन के प्रति लगाव रहा है और इनका उनसे ज्यादा भी लगाव है।कार्यक्रम में राज परिवार के सदस्यों ने स्वर्गीय राजा आनंद सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कीर्तिवर्धन सिंह, उनके पुत्र जयवर्धन सिंह, चाचा कुंवर अनिल कुमार और अतुल कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान और यूपी के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा कई विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व डीजीपी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

Gonda Uttar Pradesh News @ Reporter Pradeep Kumar Verma

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button