IC News and Media House Private Limited


Bhopal

झूठी अफवाह है तेज़ बारिश की वजह से एमपी नगर ज्योति टॉकीज के पास रोड का एक हिस्सा धंसने की घटना का समाचार

क्षतिग्रस्त अंडरग्राउंड नाले की मरम्मत का कार्य तेजी से प्रगतिरत

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग संजय कुमार मसके ने जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड ऑफिस से चैतक ब्रिज की ओर जाने वाले ज्योति टॉकीज मार्ग पर क्षतिग्रस्त अंडरग्राउंड नाले एवं सड़क का मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है ।यह मार्ग वर्तमान में लोक निर्माण विभाग संधारण संभाग क्रमांक-2 भोपाल के अंतर्गत आता है। इसका निर्माण राजधानी परियोजना प्रशासन (सी.पी.ए.) द्वारा किया गया था, जिसे वर्ष 2002 में लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया गया। उल्लेखनीय है कि मार्ग के बायीं ओर, ज्योति टॉकीज के पास स्थित लगभग 50 वर्ष पुराना पत्थर की दीवारों से निर्मित एक अंडरग्राउंड नाला वर्षों से कार्यरत है। समय के साथ इस नाले के दोनों छोरों को नगर निगम द्वारा कवर कर दिया गया है तथा इसके अपस्ट्रीम हिस्से पर एक सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण भी कर दिया गया है, जिससे नाले का प्रत्यक्ष निरीक्षण संभव नहीं हो पाता। यह नाला एमपी नगर जोन-1 से जोन-2 की ओर जल निकासी सुनिश्चित करता है। इसके अपस्ट्रीम की ओर बायीं दिशा से जुड़ी एक छोटी नाली का पानी भी इसी मुख्य नाले में प्रवेश करता है, जिससे दीवार पर दबाव बढ़ने के कारण उसकी संरचना प्रभावित हुई और मार्ग के एक हिस्से में गड्ढा बन गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा स्थल का तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button