ब्रेकिंग न्यूज़
बीकानेर की अब तक की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा सम्पन्न, 141 किलो कावड़ यात्रा 48 घंटों में कोलायत से बीकानेर पहुंची
बीकानेर की अब तक की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा सम्पन्न, 141 किलो कावड़ यात्रा 48 घंटों में कोलायत से बीकानेर पहुंची
कोलायत से बीकानेर तक की ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा का सफल आयोजन हुआ। 12 जुलाई शनिवार को शाम को 8 बजे कोलायत से कावड़ यात्रा शुरू की जो कि 48 घण्टे में 14 जुलाई को बीकानेर में सफलता से और जोश के साथ महादेव जी के नारे के साथ चौंकुटी पुल के नीचे व्यास जी महादेव जी मंदिर में सात बजे जला अभिषेक किया।
यह 17 वर्ष की ऐतिहासिक बड़ी कावड़ यात्रा मानी जा रही है। इस विशेष यात्रा में 141 किलोग्राम वजनी कांवड़ का वहन किया गया। यह उनकी दूसरी कावड़ यात्रा है। इस अद्वितीय कार्य को श्री राम सुथार ने अपनी अपार श्रद्धा, संकल्प और शारीरिक सामर्थ्य से पूर्ण किया, जो सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं। नगरवासियों ने यात्रा के समापन पर भव्य स्वागत किया तथा ‘हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।