बिहार
Trending

“जंगलराज की वापसी नहीं होने देंगे: मांझी का राजद-कांग्रेस पर तीखा प्रहार”

राजनीतिक हमले तेज: जीतन राम मांझी का राजद और कांग्रेस पर तीखा प्रहार

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है।

जीतन राम मांझी ने कहा कि “बिहार आज भी लालू-राबड़ी शासनकाल की यादें नहीं भूल पाया है। उस दौर का भय और अराजकता आज भी लोगों के ज़हन में जिंदा है। तेजस्वी यादव और उनके पिता लालू प्रसाद चुनाव से पहले माहौल को भटका कर सत्ता पर कब्जा करना चाहते हैं, लेकिन बिहार के जागरूक युवा ऐसा नहीं होने देंगे।”

उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखा हमला करते हुए कहा, “बिहार में जंगलराज का देवता कोई है तो वह कांग्रेस है। उस अराजक शासन में कांग्रेस भी बराबर की भागीदार रही है।” मांझी ने दावा किया कि “राजद प्रमुख लालू प्रसाद का एक ही सपना है—तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना। लेकिन बिहार की जनता अब उनके उस सपने को साकार नहीं होने देगी।”

विधानसभा चुनाव के पहले इस तरह के सियासी बयानों से साफ है कि राज्य में राजनीतिक तापमान धीरे-धीरे चढ़ रहा है और हर दल अपनी रणनीति को धार देने में जुट गया है।

@ State Incharge Animesh Anand

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button