
![]()
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ गया है। कानून व्यवस्था और मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष लगातार एनडीए सरकार पर निशाना साध रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है।
राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से पोस्ट करते हुए कहा, “बिहार भारत का क्राइम कैपिटल बन गया है। हर गली में डर है, हर घर में बेचैनी। गु-(नाडा) एनडीए बेरोजगार युवाओं को हत्यारों में बदल रहा है।”
उन्होंने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि “मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं, जबकि भाजपा के मंत्री भ्रष्टाचार और कमीशन में व्यस्त हैं।”
राहुल गांधी ने जोर देकर कहा, “इस बार वोट सिर्फ सरकार बदलने के लिए नहीं, बल्कि बिहार को बचाने के लिए है।”
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की हो। इससे पहले भी उन्होंने कई बार बिहार को ‘क्राइम कैपिटल’ कहकर राज्य सरकार पर हमला बोला है।



Subscribe to my channel