छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Chhattisgarh News भाजपा के मोर आवास मोर अधिकार मामलों को लेकर किए गए प्रदर्शन को अहिवारा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गा गजबे ने थोथा चना बाजे घना के मुहावरे से नवाजा है,

रिपोर्टर गोवर्धन प्रसाद ताम्रकार अहिवारा दुर्ग छत्तीसगढ़

नंदिनी अहिवारा :- भाजपा के मोर आवास मोर अधिकार मामलों को लेकर किए गए प्रदर्शन को अहिवारा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गा गजबे ने थोथा चना बाजे घना के मुहावरे से नवाजा है, श्रीमती गजबे ने भाजपा के प्रदर्शन को कमजोर बताते हुए कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता व उनके जनहित की महत्वकांक्षी योजनाओं को देखकर घबरा गई है, इसलिए बिन मुद्दों के कुछ लोगों के माध्यम से प्रदर्शन कर मीडिया में जगह पाने का प्रयास कर रही है, नगर अध्यक्ष दुर्गा गजबे ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए सवाल किया भाजपा लगातार कहे रही है प्रदेश के 16 लाख लोगों का आवास छीन लिया गया है लेकिन आंकड़े भाजपा ने कहां से फर्जी तरीके से जुटाए हैं यह वो नही बता पा रही है भाजपा के पास किसी भी प्रकार का कोई मुद्दा नहीं है इसलिए फर्जी मामलों और फर्जी आंकड़ों की जादूगरी दिखाकर वह कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रही है, आम जनता को झूठे आंकड़े बताकर भाजपा उन्हें दिग्भ्रमित कर अपना चाल चरित्र और चेहरा दिखा रही है भाजपा झूठ का महल खड़ा करती है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button