ब्रेकिंग न्यूज़

कतरारी चौराहे पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का पनियरा विधायक के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत*

*कतरारी चौराहे पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का पनियरा विधायक के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत*

 

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का महराजगंज जिले में भ्रमण के दौरान पनियरा विधानसभा के सीमा क्षेत्र कतरारी चौराहे पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्थानीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

स्वागत समारोह में प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह,ब्लॉक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा,ब्लॉक प्रमुख पनियरा वेद प्रकाश शुक्ला,चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव,देवेंद्र उपाध्याय,मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल तथा विधायक प्रतिनिधि नंदू दुबे सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने राज्यपाल को पनियरा क्षेत्र की जनता की ओर से शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

Maharajganj Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Sunil Kumar Jaiswal

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button