बिहार
Trending

खुसरूपुर में थानाध्यक्ष के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

खुसरूपुर (पटना)। महागठबंधन द्वारा आहूत बिहार बंद के दौरान खुसरूपुर में भाकपा और राजद के दलित नेताओं पर कथित रूप से जातिसूचक गालियां देते हुए लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में शुक्रवार को उग्र प्रदर्शन हुआ। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने खुसरूपुर थानाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका।

यह विरोध मार्च जनशक्ति चौक से निकलकर आयकर कार्यालय तक गया, जिसमें बड़ी संख्या में महागठबंधन के समर्थक, दलित संगठनों के सदस्य और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण ढंग से कार्रवाई की गई, जो न केवल असंवैधानिक है बल्कि सामाजिक न्याय के खिलाफ भी है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि संबंधित थानाध्यक्ष को तत्काल निलंबित किया जाए और दलित नेताओं के साथ हुए दुर्व्यवहार की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। मौके पर पुलिस बल की तैनाती रही लेकिन स्थिति नियंत्रण में रही।

@ State Incharge Animesh Anand

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button