मध्यप्रदेशराज्यशिक्षा

Madhya Pradesh News करेली (गनेशगंज) विद्यालय परिसर की चारों ओर फैली गंदगी शिक्षक नहीं दे रहे ध्यान

माध्यमिक विद्यालय मे पानी और बिजली की व्यस्था नही घर से लाते हैं छात्र-छात्राएं पानी

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया तहसील लखनादौन सिवनी मध्य प्रदेश

एक तरफ सरकार स्वच्छता को लेकर कई प्रकार सेअभियान चला रही है विकास यात्रा भी निकाल रही है लेकिन जब सही मायने में ग्रामीण क्षेत्रों में घूमने फिरने जाते हैं तो सरकार की योजनाओं में पानी फिरता नजर आ रहा है ऐसा लग रहा है कि भारत सरकार आंकड़ों में सीमित है उनके द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं विफल होती नजर आ रही है मामला विकासखंड छपारा जिला सिवनी के अंतर्गत आने वाली ग्राम करेली स्कूल का है हमारी टीम ग्राम करेली के विद्यालय पहुंची वहां स्कूल के सामने एवं आसपास गंदगी फैली नजर आई एवं शौचालय मैं बगैर गड्डी की शौचालय का निर्माण किया गया है एवं ऊपर से सीट पर डाल दी गई है एवं शौचालय में दारू की बोतलों का ढेर लग रहा है इसके बाद में भी उसके ऊपर से लेंटर भी नहीं किया गया है जब हमारी टीम ने समिति के अध्यक्ष जगत राम यादव से पूछतांछ तो तो उन्होंने हमें बताया इसकी शिकायत हमने मैंने सीएम हेल्पलाइन 181 में दर्ज करवाई थी परंतु मेरी शिकायत को अधिकारियों ने दबाब देकर मुझसे जबरदस्ती कटवा लिए इसके बाद उन्होंने बताया कि हमारे यहां शिक्षक 2-3 दिन स्कूल ही नहीं आते एवं हेड मास्टर महोदय, तो रोज मीटिंग में ही जाते हैं और उन्होंने अलग से स्कूल में पढ़ाने के लिए एक शिक्षक भी रख लिया है जिसकी पेमेंट वह खुद ही करते हैं जबकि महीने में एक बार ही मीटिंग होती है परंतु यहां हेड मास्टर जी तो प्रतिदिन मीटिंग में ही जाते हैं एवं मध्यान भोजन में रोजाना दाल चावल ही बनते हैं मेनू के हिसाब से मध्यान भोजन नहीं बनता है एवं पिछले 4 वर्षों से विद्यालय की पुताई भी नही किया गया है,माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक महोदय जी से जब विद्यालय की साफ-सफाई और व्यवस्था के लिए पूछा गया तो उन्होंने कहा कि साफ सफाई और विद्यालय व्यवस्था के लिए कोई सरकारी फंड नहीं आता है अब देखना यह है कि उच्च पदाधिकारी इस मामले क्या कार्रवाई करते

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button