उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News वाराणसी में सौगात देंगे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी प्रधानमंत्री के आगमन की पूर्व संध्या पर जबर्दस्त चेकिंग। वही संपूर्णानंद यूनिवर्सिटी में जनता को संबोधित भी करेंगे

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी। प्रधानमंत्री के 24 मार्च के काशी आगमन को देखते हुए पूर्व संध्या पर पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। चप्पे-चप्पे की जबर्दस्त चेकिंग होती रही। पुलिस उपायुक्त काशी जोन आरएस गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय स्थित सभास्थल का निरीक्षण किया। डाग स्क्वायड, बम डिस्पोजल दस्ता से एंटी सबोटाज चेकिंग कराई गई। कार्यक्रम स्थलों के आसपास के चप्पे-चप्पे की जांच की गई।इसके अलावा कैंट रेलवे स्टेशन, प्लोटफार्म और स्टेशन के बाहरी हिस्से में जीआरपी और आरपीएफ के जवान चेकिंग करते रहे। सर्कुलेटिंग एरिया और पार्सल घर की भी चेकिंग की गई। प्लेटफार्म पर टहलते मिले संदिग्धों से पूछताछ की जा रही थी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थलों के आसपास सीसीटीवी कैमरों की मदद से चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही सीसीटीएनएस से निगरानी रखी जा रही है। खुफिया एजेंसियां सर्किट हाउस से रूदाक्ष कन्वेंशन सेंटर और सम्पूर्णानंद विवि. परिसर तक नजर रखे हुए हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button