ब्रेकिंग न्यूज़

एनसीसी कैडेट्स द्वारा सिकल सेल एनीमिया और धरती आभा अभियान पर जन-जागरूकता रैली व संगोष्ठी का आयोजन

जमानिया(गाज़ीपुर)। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय (HDC) तथा हिन्दू इंटर कॉलेज (HIC), जमानिया में एनसीसी कैडेट्स द्वारा 'सिकल सेल एनीमिया' के सम्बन्ध में जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 91 यूपी बटालियन, एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल अमर सिंह के निर्देशानुसार संगोष्ठी एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिकल सेल एनीमिया की चिकित्सा जानकारी के साथ-साथ "धरती आभा अभियान" के महत्व पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस जन-जागरूकता अभियान में HDC की ओर से 23 सीनियर डिवीजन (SD), 25 सीनियर विंग (SW) एवं 1 ANO तथा HIC की ओर से 20 जूनियर डिवीजन (JD), 22 जूनियर विंग (JW), 10 SD, 12 SW एवं  2 ANO सहित दर्जनों कैडेट्स ने भाग लिया। 91 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल अमर सिंह ने इस अवसर पर एक मजबूत संदेश देते हुए कहा: एनसीसी का मूल उद्देश्य केवल अनुशासन और नेतृत्व का विकास नहीं है, बल्कि युवाओं को सामाजिक, राष्ट्रीय और मानवीय सरोकारों से जोड़ना भी है। जब हमारे कैडेट्स सिकल सेल एनीमिया जैसे जटिल स्वास्थ्य विषयों पर जागरूकता फैलाते हैं, तो यह दर्शाता है कि वे केवल वर्दीधारी युवा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के मजबूत स्तंभ हैं। धरती आभा अभियान में उनकी भागीदारी यह सिद्ध करती है कि भारत का भविष्य न केवल सक्षम, बल्कि संवेदनशील हाथों में है कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे डॉ. विजय श्याम पाण्डेय ने अपने वक्तव्य में कहा: सिकल सेल एनीमिया एक ऐसा रोग है जो समय रहते परीक्षण और उपचार से नियंत्रित किया जा सकता है। वहीं धरती आभा अभियान, प्रत्येक नागरिक को डिजिटल स्वास्थ्य सुविधा से जोड़ने की एक ऐतिहासिक पहल है। हमें न केवल इसके बारे में जानना है, बल्कि दूसरों को भी जागरूक करना है। रैली में उत्साह और संदेश संगोष्ठी के पश्चात कैडेट्स द्वारा नगर में एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान कैडेट्स हाथों में स्लोगन, बैनर लेकर नारे लगाते हुए सामाजिक स्वास्थ्य एवं डिजिटल हेल्थ मिशन का संदेश आमजन तक पहुंचाते रहे। कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों की राय: कार्यक्रम समन्वयक अंगद तिवारी ने कहा: यह सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं को समाज के स्वास्थ्य और तकनीकी भविष्य से जोड़ने का अवसर है। रामजी प्रसाद, ANO, ने बताया धरती आभा अभियान डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति की ओर बड़ा कदम है। छात्रों की भागीदारी इसे नई ऊंचाई देगी। संतोष पाटिल, एनसीसी अधिकारी ने कहा: हमारे कैडेट्स समाज में बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं, यह आयोजन उसी संकल्प का प्रमाण है। अंत में, सभी उपस्थितों ने "सिकल सेल मुक्त भारत" और "आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (धरती आभा अभियान)" को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Ghazipur Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Sakir Hassan Ansari

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button