ब्रेकिंग न्यूज़

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सांसद ढुल्लू महतो ने लगाया जनता दरबार

जनता की आवाज सांसद का समाधान 

जनता की आवाज सांसद का समाधान

धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने शनिवार को संसदीय कार्यालय, जगजीवन नगर (धनबाद) में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दरबार में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं। सांसद महोदय ने अधिकांश मामलों का त्वरित समाधान मौके पर ही किया।

इस मौके पर सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि क्षेत्र की जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, इसके लिए प्रत्येक क्षेत्र में जनता दरबार लगाया जाएगा। जहां लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी और उनका समाधान उसी स्थान पर किया जाएगा। इससे आम जनता को काफी राहत मिलेगी और उनके समय व संसाधनों की बचत भी होगी।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button