उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश

सड़क दुर्घटना में मृत मजदूर कीपती ने दर्ज कराई रिपोर्ट

कस्बा सुमेरपुर के चांदथोक वार्ड नंबर 6 निवासी एक ‘मजदूर की अज्ञात वाहन की टकर के बाद अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो जाने पर पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात वाहन और अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कस्बा निवासी सुधा ने ‘पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति रामसजीवन पुत्र रघुवीर जो मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण- पोषण करता था उसकी सड़क ‘दुर्घटना में मौत हो गईं। घटना की शाम लगभग 5-30 बजे की है, जब वह अपने काम से लौट रहे थे। गायत्री तपोभूमि सुमेरपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारदीथी जिससे वह गंभीर रूपसे घायल हो गए थे और उनके सिर में गंभीर चोट आईथी ,सूचना मिलते ही वह परिजनों के साथ घटना स्थल से उसे

सुमेरपुर के सरकारी  अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हए हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां से भी उन्हें हैलट अस्पताल, कानपुर के लिए रेफर किया गया । इलाज के दौरान उसके पति ने दम तोड़ दिया था, पति के अंतिम संस्कार के बाद पत्नरी द्वारा तहरीर देने पर पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 281और 106 के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button