Bhopal

“अंतरराष्ट्रीय योग दिवस”बड़े स्तर पर करें सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तैयारी के सम्बन्ध में बैठक संपन्न

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अधिकारियों को सभी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।श्री सिंह ने कहा कि सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं में योगा दिवस के कार्यक्रम हेतु रजिस्ट्रेशन कराए ।कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी हेतु बैठक की ।बैठक में सीईओ जिला पंचायत,एडीएम सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूल कॉलेजों में योगा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाए। कलेक्टर ने भोपाल शहर में वार्ड स्तर ,एवं ग्राम स्तर में ग्राम पंचायत पर जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button