धर्मपंजाब

मीरा चली सतगुरु के धाम सांझी वाल्ता यात्रा का समरसता मंच की ओर से जोरदार स्वागत किया जाएगा ।

✍️रिपोर्टर सुखविंदर सिंह मेहरा,  मुकेरियां, होशियारपुर पंजाब

सतगुरु के धाम सांझी वाल्ता यात्रा पिछले साल की तरह इस साल भी 4 नवंबर को राजस्थान मेवाड़ से चलती हुई 14 नवंबर को होशियारपुर मे पहुंचेगी और होशियारपुर के वासियों एवं समरसता मंच की ओर से इस यात्रा का स्वागत शहर के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा l इस  यात्रा में शामिल होने के लिए  सभी धर्मो की धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं को आमंत्रित किया जा रहा है l

इसी कड़ी में आज भगवान बाल्मिक सभा होशियारपुर के सभी पदाधिकारियों को इस यात्रा  में शामिल होने के लिए  आमंत्रित किया गया और सभी पदाधिकारियों ने कहां के समरसता मंच की ओर से यह एक बहुत  अच्छी पहल है l

इससे समाज में एकजुटता का स्नेहा जाएगा l भगवान बाल्मिक सभा के प्रधान तरसेम लाल  बब्बू ने आगे कहा के वह मिलकर इस यात्रा का पूरे जोर जोश वह श्रद्धा पूर्वक स्वागत करेंगे और भारी संख्या में लोगों को यात्रा में शामिल होने के लिए कहा जाएगा l

इस मौके पर भगवान वाल्मीकि सभा के प्रधान तरसेम लाल बाबू जी लालचंद भट्टी जी तरसेम लाल हंस जी विनोद हंस, एस एम सिद्धू ,चिंटू हंस, जोगिंदर पाल मंगू , दर्शन लाल सिद्धू, के अलावा एडवोकेट डीएस बागी राजीव महाजन रामदेव यादव आदि उपस्थित थे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button